Pages

Monday, 29 January 2018

Xiaomi Redmi 5A Launched in India

Xiaomi Redmi 5A Launched in India:

Xiaomi ने Redmi 5A को चीन में अक्टूबर माह में लॉन्च करने के बाद Xiaomi ने Xiaomi Redmi 5A को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। ऐसा कहा जाता है की ये स्मार्टफोन Redmi 5A का अपग्रेड है। इसकी मार्केटिंग भारत में “देश का स्मार्टफोन” के तौर पे किया जा रहा है।
Xiaomi Redmi 5A Launched in India
Xiaomi Redmi 5A की ख़ास बात ये है की इसकी बैटरी लाइफ (स्टैंडबाय टाइम) 8 दिनों की है ऐसा कंपनी का दावा है। इस स्मार्टफोन में MIUI का अपग्रेड MIUI 9 पहले से लोड आता है, जिससे इसकी बैटरी का परफोर्मेंस अच्छा होने की उम्मीद लगायी जा सकती है।

Xiaomi Redmi 5A launch with some changes:

कंपनी ने इस फ़ोन को चीन में हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट के साथ लॉन्च किया था, लेकिन भारत में ड्यूल सिम स्लॉट के साथ अलग से microSd कार्ड स्लॉट के साथ लॉन्च किया है। साथ ही साथ इसको चीन में 2 GB रैम और 16 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था और भारत में इसे 3 GB रैम 32 GB का स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है।

Xiaomi Redmi 5A launch offer and price in India:

Xiaomi Redmi 5A के कीमत की बात करे तो इसकी 2 GB रैम और 16 GB स्टोरेज वैरिएंट वाला स्मार्टफोन की कीमत भारत में 5,999 रूपए है। जिससे ये फ़ोन भारत भारत में Xiaomi का सबसे किफायिती फ़ोन बन गया है। 3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज वाला वैरिएंट की कीमत 6,999 रूपए है।
यह स्मार्टफोन भारत में 7 दिसम्बर दोपहर 12 बजे से Flipkart, Mi.com, और Mi Home Store पर मिलना शुरू हो जायेगा। ये स्मार्टफोन डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi 5A Specification:

यह स्मार्टफोन एंड्राइड नूगा पर आधारित MIUI 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच की HD डिस्प्ले (720 x 1280) है जिसकी पिक्ससेल डेन्सिटी 296 ppi है। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। LED फ़्लैश के साथ 13 मेगापिक्स्सल रियर कैमरा जिसका अपर्चर F/2.0 है और अपर्चर F/2.0 के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्स्सल का है।
इसकी इनबिल्ट स्टोरेज को microSd कार्ड के जरिये 128 GB तक बढाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करे तो इस डिवाइस में 4G VoLte के साथ Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस, इन्फ्रारेड, 3.5 mm ऑडियो जैक के साथ एक micro USB पोर्ट दिया गया है। इस डिवाइस में पॉवर देने के लिए 3,000 mAh का बैटरी दिया गया है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 140.4 x 70.1 x 8.35 mm और वज़न 137 gram है।
आशा है कि आप इस पोस्ट को पसंद करेंगे यदि आपके पास इस पोस्ट से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है, तो कृपया नीचे Comment box में कमेंट करें। मुझे आपके कमेंट्स का इन्तेजार रहेगा।

No comments:

Post a Comment